जुनपत गाँव में हुए डबल मर्डर में नाबालिग के जेल भेजने पर महिलाओ ने एसएसपी ऑफिस का किया घेराव

LOKESH GOSWAMI  16 जून को जुनपत गाँव में हुए डबल हत्याकाण्ड में पुलिस ने ब्रह्मपुरी क़स्बा दादरी  के राकेश शर्मा के परिवार के चार लोगों को पुलिस ने सोते समय राहुल शर्मा,अतुल शर्मा,लोकेश शर्मा ,विपुल शर्मा ,को  बिना कारण बताये  गिरफ्तार किया था और उन चारो लोगो को लुक्सर जेल भेज दिया था।नाबालिग को पीड़ित परिवार की ओर से नाम दर्ज रिपोर्ट की थी   इधर परिजनों ने नाबालिग को बाल  गृह भेजने के बजाये जेल भेजने पर विरोध किया  आज राकेश शर्मा के परिवार की सारी  महिलाऐं और मोहल्ले की महिलाओ  को साथ लेकर  ग्रेटर नोएडा के  एसएसपी ऑफिस  का घेराव किया।  नाबालिग को जेल भेजने पर उसकी माँ पूनम शर्मा ने एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह से मुलाक़ात की और  उन्हें अपने छोटे बेटे  के नाबालिग होने के  सारे प्रूफ सौपे ।और  उन्होंने अपने छोटे बेटे और देवर लोकेश को निर्दोष बताया और कहा आपको विश्वाश नही है तो हमारे घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे है और उसकी  फुटेज भी एसएसपी को दी  जिसमे पुलिस चारो को घर से उठा कर ले जाती दिख रही है। एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने परिजनों को आश्वासन देते  हुए कहा कि मामले की जांच  प्रथम सीओ अरुण कुमार को सौंप दी है

Comments are closed.