परमपूज्यनीय संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज की 638 वीं जयंती

LOKESH GOSWAMI

 

परमपूज्यनीय संत शिरोमणी गुरु रविदास जी महाराज की 638 वीं जयंती  ग्रेटर नोएडा की समस्त समाज  द्वारा मंदिर में स्वामी सुशील जी महाराज  के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में  सत्संग, संत रविदास की पूजा अर्चना व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।  सत्संग में सद्गुरु स्वामी वीर सिंह हितकारी  जी महाराज द्वारा  अपनी अमृतवाणी से परमपूजनीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज  के जीवन से सम्बंधित भजन  गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इसके द्वारा हितकारी जी महाराज ने श्रद्धालुओं को अवगत कराया कि संत रविदास ने वर्षों पहले भ्रूण हत्या रोकने, बालिकाओं को बेहतर शिक्षा दिलाने, स्त्रियों की दशा एवं सभी समाज  को 100 प्रतिशत शिक्षित बनाये, । इसके साथ ही सिख के पांचवें गुरु अर्जन देव द्वारा इनकी वाणी को गुरु ग्रन्थ साहब में स्थान दिया गया है। ठाकुर द्वारा मंदिर के पीठाधीश्वर गोस्वामी सुशील जी महाराज ने बताया शिरोमणि  संत रविदास जी  ने मानव को आडम्बर से दूर रह कर ईश्वर की पूजा अर्चना के लिए प्रेरित किया। वो जाति प्रथा धुर विरोधी थे।  “मन चंगा तो कठौती में गंगा ” अथार्थ मन जो काम करने के लिए अन्त:करण से तैयार हो वही काम करना उचित है  ये वाक्य संत रविदास जी ने ही कहे थे। उनसे शिक्षा लेकर हम सादगी के करीब रह सकते हैं। इस समारोह में  गौतमबुद्ध कल्चरल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष  श्री वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष श्री मेहर चन्द्र, महासचिव श्री भीम सिंह विमल, संयुक्त सचिव श्री रणवीर सिंह, कोषाध्यक्ष रोहित वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य श्री रविकांत, आर.के.देव महाप्रबंधक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ,  विनेश गौतम, जे.सी. आदर्श,  श्री जितेंद्र,  श्री सुधीर, श्री वी. पी सिंह,  श्री रमेश चन्द्र, श्री यादराम रिटायर्ड जज, श्री लक्षमण, श्री जुगेन्द्र,  श्याम सुन्दर, खजान सिंह, जगवीर सिंह, गोरधन, हंसराज, के. पी.  सिंह ऋतिक बच्चन, सोनू, वृन्दावन गौतम, मालती देवी, संतोष देवी आदि लोग उपस्थित रहे।

Comments are closed.