पीसीआर 77 नम्बर पर तैनात पुलिसकर्मियों की अवैध उगाही से लोगों ने लगाया जाम

LOKESH GOSWAMI

  ग्रेटर नॉएडा के सिरसा गोलचक्कर के समीप पीसीआर 77 नम्बर पुलिस ने की स्कूल बस के ड्राईवर के साथ मारपीट की । पीसीआर 77 नम्बर पुलिस ने बस ड्राईवर से 5 हज़ार रूपये माँगे तो ड्राईवर ने इसका कारण पूछा तो ड्राईवर से मार-पीट की और तब लेडीज स्टॉफ ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी बत्यमिजी की जैसे ही इस बात का पता  ग्रामीण क्षेत्रवासीयो को लगा तो लोग मौके पर पहुँचकर सिरसा गोलचक्कर पर जाम लगा दिया।कासना और बुलन्दशहर मार्ग पर तक़रीबन पाँच किलोमीटर लम्बा जाम लग गया।  महेंद्र सिंह ने बताया उनका  बिलासपुर में एच.एस. दिशा पब्लिक है। और ग्रेटर नॉएडा के सेक्टरों से महिला टीचर स्टॉफ को लेकर बस रोजाना बिलासपुर जाती है। एसपी संजय सिंह को दिए लिखित शिकायत में महेंद्र सिंह ने बताया है आज शुबह  7 बजे  एच.एस. दिशा पब्लिक स्कूल की बस  महिला स्टाफ को लेकर बिलासपुर जा रही थी ,माहौल को  देखते हुए  एसपी देहात संजय सिंह और सीओ सेकण्ड ग्रेटर नोएडा अजय चौधरी  मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया। एसपी देहात संजय सिंह ने पुलिसकर्मियों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जा कर लोगों ने जाम हटवाया

Comments are closed.