आज तहसील दिवस में कुल 208 समस्याये दर्ज हुयी जिनमे से 22 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया
LOKESH GOSWAMI
तहसील दिवस में 208 शिकायत दर्ज हुई। जिनमे से 22 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी एनपी सिंह ने अधिकारियों से कहा कि वह लोग काफी उम्मीद के साथ शिकायत लेकर तहसील दिवस में आते हैँ। अधिकारियों के सामने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने की चुनौती है। समयबद्ध व पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारण कर अधिकारी जनता की शिकायतों को समाधान करें। वरिष्ठ अधिकारी भी अपनी जवाबदेही समझते हुए यह सुनिश्चित करें कि शिकायतकर्ता पूरी तरह से संतुष्ट हो। अगर लापरवाही सामने आए तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। प्रत्येक दषा में निस्तारण कराया जाये और निस्तारण में किसी प्रकार का पक्षपात न किया जाये साथ ही समस्याकर्ता को भी निस्तारण की पूर्ण जानकारी लिखित रूप से दी जाये। श्री सिंह ने स्पष्ट किया कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर षिथिलता को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा और दोषी अधिकारी के विरूद्ध उच्च स्तरीय कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। उन्होनें कहा कि तहसील दिवस का कार्यक्रम सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाला कार्यक्रम है। अतः इसमें सभी अधिकारी बहुत ही संवेदनषीलता के साथ कार्यवाही करें और विभागीय अधिकारियांे के पास तहसील दिवस में जो जन समस्यायें प्राप्त हो रही है उनके सम्बन्ध में सभी अधिकारी मौके पर जाकर पूर्ण तथ्यों की जानकारी कर उनका निराकरण करेगें। यदि उनके द्वारा अधीनस्थ स्टाफ से जॉच करायी गयी हो तो समस्याकर्ता से फोन पर आवष्यक रूप से जानकारी एवं उसकी संतुष्टता को जानकर ही तहसील मंे अपनी रिर्पोट प्रस्तुत करेगें। उन्होनें उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को भी इस सम्बन्ध में निर्देष दिये है कि उनके द्वारा भी निस्तारण के सम्बन्ध में अपने स्तर से भी गुणवत्ता की जानकारी करने के उपरान्त ही उन्हें अपलोड किया जाये। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस के सम्बन्ध में जानकारी देते हुये जिलाधिकारी श्री सिंह ने बताया कि आयोजित तहसील दिवस में 208 जनसमस्यायें दर्ज हुयी है, जिसके सापेक्ष 22 का मौके पर ही निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से करा दिया गया है। दादरी में 100 समस्या दर्ज हुयी जिसके विरूद्ध 12 को मौके पर निस्तारित कराया गया है। इसीप्रकार जेवर में 75 के सापेक्ष 6 तथा सदर तहसील दिवस में 28 के सापेक्ष 4 निस्तारित हुयी। नोएडा की स्थानीय जनता को सुविधा प्रदान करने के लिये नगर मजिस्टेªट नोएडा के कार्यालय में भी तहसील दिवस का आयोजन कराया जा रहा है जहॉ पर आज 5 जन समस्यायें दर्ज हुयी। दादरी तहसील दिवस में जिलाधिकारी के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 प्रीतिन्दर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी माखन लाल गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी राजेष कुमार सिंह, परियोजना निदेषक डीआरडीए अवधेष सिंह यादव, जिला विकास अधिकारी डा राम आसरे, जिला पूर्ति अधिकारी विनय कुमार सिंह तथा अन्य जिला स्तर के अधिकारियों ने भाग लिया।
Comments are closed.