लूटकर भाग रहे बदमाश कार छोड़ कर फरार

LOKESH GOSWAMI

लूटकर भाग रहे बदमाश कार छोड़ कर हुए फरार बीती रात बरौला गांव के पास से जायलो कार लूटकर भाग रहे बदमाशों की दादरी में पुलिस से मुठभेड़ हो गयी। बदमाश लूटी गयी जायलो कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गये। पुलिस ने  जायलो कार को कब्जे में लिया है। जानकारी के मुताबिक । इस घटना की सूचना थाना सेक्टर-49 पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत वायरलैस पर  सूचना फ्लैश कर दी। सूचना के बाद सभी थानो  की पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। कोट चौकी  के पास पुलिस की चेकिंग  देखकर जायलो सवार बदमाशों ने बैरीकेटिंग में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के … बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। कार चला रहा बदमाश संतुलन खो बैठा और कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी। बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गये। पुलिस ने लूटी गयी जायलो को कब्जे में ले लिया है। एसपी देहात ब्रिजेश कुमार सिंह ने बताया कि लूटेरे के बारे में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Comments are closed.