ईशान ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूट ने मनाया 21वां स्थापना दिवस

LOKESH GOSWAMI 

ईशान इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट ने 21वां स्थापना दिवस  दीप प्रज्वलित करके मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनपी सिंह रहे । जिलाधिकारी एनपी सिंह ने छात्रों से कहा कि मेहनत व ईमानदारी के बिना जीवन में सफलता मिलना बहुत कठिन है। आज के युग में तेजी से विकास हो रहे हैं। पिछले साठ सालों में जितना विकास नहीं हुआ। उतना पिछले पांच साल में हुआ है।बढ़ते परिवर्तन के अनुरूप ही युवा पीढ़ी को ढलना पड़ेगा। नहीं वह पिछड़ जाएंगे। यह बातें जिस प्रकार हम होली, दीवाली, क्रिसमस, ईद व अन्य त्योहार मनाते हैं। ठीक उसी प्रकार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस को भी पर्व की भांति मनाया जाना चाहिए। एसडीएच् बच्चू सिंह ने कहा कि हमे अपनी क्षमता के अनुरूप निरंतर काम करते रहना चाहिए। फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। जो अच्छा काम करेगा उसे फल अवश्य मिलेगा। कॉलेज के चेयरमैन डीके गर्ग ने छात्रों से कहा कि अपने सपने को सच करने के लिए हर वक्त कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में टॉप करने वाले छात्र सुभांशु गुप्ता, सर्वश्रेष्ठ छात्र का पुरस्कार छात्र कुंडू व अल्का मिश्रा को दिया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Comments are closed.