जीसस एण्ड मैरी कॉनवेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता’ का आयोजन

LOKESH GOSWAMI 

जीसस एण्ड मैरी कॉनवेंट स्कूल, ग्रेटर नोएडा में ‘राष्ट्रभक्ति गीत प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया।
छात्र छात्राओं ने न केवल राष्ट्रीय अपितु अन्तर्राष्ट्रीय भाषाओं में भी गीत गाकर इस प्रतियोगिता में भाग लिया।
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जहाँ एक ओर विभिन्न भाषाओं से परिचित करवाना था वहीं दूसरी ओर उन विभिन्न भाषाओं में बसी राष्ट्रभक्ति की भावना एवं राष्ट्रीय एकता के भाव से भी परिचित करवाया गया । इसके आयोजन से यह भी पता चला कि भाषाओं की विभिन्नता होने पर भी जिस प्रकार हम भारतीयों में राष्ट्र प्रेम एवं एकता की भावना है उसी प्रकार सभी देशों के नागरिक अपने – अपने देश के प्रति भक्ति एवं सम्मान का भाव रखतें हैं।
प्रतियोगिता की समाप्ति पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सबेस्टियन ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि राष्ट्रभक्ति की भावना सभी देशों के नागरिकों में समान होती है। फादर ने यह भी कहा कि हमें उग्र – राष्ट्रवाद की भावना से ऊपर उठकर अन्तर्राष्ट्रीय शान्ति एवं भाईचारे की ओर कदम बढ़ाने चाहिए। इसी के साथ कार्यक्रम को समापन किया गया इस मोके पर जीसस एण्ड मैरी कॉनवेंट स्कूल के समस्थ लोग मौजूद थे।

Comments are closed.