स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जीसस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल ने दीप प्रज्वलित कर शहीदो को श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन

LOKESH GOSWAMI 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर जीसस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल, ग्रेटर नॉएडा में शहीद दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे जिले के तहसीलदार पी. एल. मौर्य जी के साथ साथ शहर के अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री पी. एल. मौर्य जी के साथ विद्यालय के प्राचार्य फादर सेबेस्टियन तथा मैनेजर श्री के. के. थॉमस ने दीप प्रज्वलित कर शहीदो को श्रद्धांजलि दी तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन हुआ। जिसमे भजन के साथ साथ विभिन्न धर्म ग्रंथो के मुख्य अंशो का पाठ किया गया।

Comments are closed.