जीसस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

LOKESH GOSWAMI

जीसस एंड मैरी कान्वेंट स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  विद्यालय के मैनेजर फादर के. के. थॉमस ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का आरम्भ वंदना नृत्य से हुआ।  पूरा मंच देश के भिन्न भिन्न नृत्यों से सज उठा।  इसमें एकता में अनेकता को प्रदर्शित किया।  बीहू नृत्य , राजस्थानी नृत्य, कश्मीरी नृत्य व मलयालम नृत्य ने दर्शको का मन मोह लिया कक्षा २ के छात्रों ने स्वतंत्रता संग्राम में घटित घटनाओ के दृश्यों के माध्यम से याद दिलाया की किस प्रकार हमारा देश स्वतंत्र हुआ है।  हिंदी व अंग्रेजी भाषण सराहनीय रहे।  कक्षा 7 के छात्र छात्राओं ने बढ़ते भ्रष्टाचार को नाटक द्वारा प्रदर्शित किया तथा लोगो को जागरूक किया की देश के लोगो में सुधार की गुंजाईश है। ऋतांशु बंसल द्वारा गया गीत “ऐ मेरे वतन के लोगो” ने सभी को भाव विभोर कर दिया।  पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।  विद्यालय के मैनेजर फादर के. के. थॉमस ने छात्रों को स्वतंत्रता का महत्व समझाते हुए देश को भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की अपील की।  बच्चो को देश का भविष्य बताया।  कार्यक्रम के अंत में छत्रो ने सभी का मन मोह लिया।  उन्होंने तिरंगे के अनेक रूप प्रदर्शित किये।  प्रधानाचार्य ने छात्रों  को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाये देते हुए उनकी लगन व परिश्रम पर धन्यवाद दिया।

Comments are closed.