उत्तराखण्ड सांस्कृति समिति ने स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

LOKESH GOSWAMI 69 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य  पर आज उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति द्वारा, गौरी शंकर मंदिर, गामा-1, ग्रेटर नॉएडा में बच्चों के लिए देश भक्ति विषय पर एक ड्राइंग एंड पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड मूल के कक्षा1 से कक्षा 5 तक के 30  बच्चों ने भाग लिया. ज्यादातर बच्चों ने राष्ट्रध्वज के साथ साथ देश पर शहीद हुए क्रांतिकारियों की पेंटिंग बनायीं, तो कुछ बच्चों ने स्वर्गीय डा. एपीजे अब्दुल कलाम साहब की पेंटिंग बनायीं. इस प्रतियोगिता में प्रथम, दूतीय एवं तृतीय स्थान पर आने  वाले छात्रों को, समिति के 1 नवम्बर को होने वाले वार्षिक रंगारंग कार्यकर्म में पुरस्कृत किया जायेगा. समिति ने इस मौके पर बच्चों को मिठाईयां भी  बांटी.गई

Comments are closed.