यमुना एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

यमुना एक्सप्रेसवे पर आज सुबह 0 प्वाइंट से 7 किलोमीटर दूरी पर हुए सड़क हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है । घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हादसा दनकौर  क्षेत्र के चपरगढ़ गाँव  के पास हुआ है। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी  के मुताबिक दनकौर कोतवाली प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि डंपर चालक की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। और ये लोग अलीगढ़ जिले में एक भटटे पर ईट ढु़लाई का काम करते है।आज सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर अलीगढ़ से नोएडा आ रहे एक ट्रैक्टर में पीछे से  डंपर चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। हादसे में टप्पल के रहने वाले राजकुमार,राजेश ,नारायण,आकाश समेत करीब दो लोग गंभीर रूप से घायल है।  तीन लोगो  की हालत नाजुक बताई जा रही है । पुलिस ने डंपर व ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है

 

Comments are closed.