ग्रेटर वैली स्कूल में कृष्ण-जन्मोत्सव का आयोजन

LOKESH GOSWAMI  

ग्रेटर नॉएडा के ओमेगा-2  में स्थित ग्रेटर वैली स्कूल,में गुरूवार को ’’कृष्ण-जन्माष्टमी’’ के अवसर पर कक्षा-4 के छात्रों द्धारा  विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने भगवान श्री कृष्ण के जीवन से संबंधित अनेक सुंदर झांकियाँ प्रस्तुत की । नटखट कृष्ण की बाल-लीलाओं के सजीव अभिनय प्रदर्शन से छात्रों ने सभी का मन मोह लिया। मोर-मुकुट धारण किए, पीले वस्त्रों में सजे-धजे, मुरली हाथ में लिए हुए , माखन-चोरी, मटकी फोड.ना, यमुना तट पर गायों का चराना व वंशी बजाना, राधा व गोपियों के संग अठखेलियाँ करते कृष्ण के आर्कषक रूपों को अभिनय व नृत्य के माध्यम से छात्रों ने प्रस्तुत किया ।  इस कार्यक्रम की मुख्यातिथि ’’मुक्ता नारायन थिंड’’ ( नेशनल डायरेक्टर और सीनियर मैनेजर ) मिस. रमन रेखी जी रहीं , जिन्होंने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ.ाई व छात्रों का उत्साहवर्धन किया ।    इस कार्यक्रम में समाजसेवी व अधिवक्ता ’’ आर. के. ऊषा जी’’ के सहयोग से ’’ अपना स्कूल’’ के छात्रों ने ’’कृष्ण व सुदामा चरित ’’ के भावपूर्ण अभिनय से सभी को अभिभूत कर दिया ।  इन छात्रों प्रयास व आत्मविश्वास की सभी ने उन्मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की।  विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चौबे जी इस अवसर पर सभी को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हमें श्री कृष्ण जी द्वारा गीता में दिए उपदेशों को आत्मसात करके जीवन में फल की इच्छा किए बिना कर्म को महत्व प्रदान करना चाहिए। क्योंकि कर्म ही हमारे जीवन को गति प्रदान करते हैं। कर्म के बिना जीवन शून्य है। हमारा आज ही हमारे कल का निर्माण करता है। अतः हमें भाग्य पर निर्भर न रहते हुए कर्म पर विश्वास करना चााहिए। प्रधानाचार्या जी ने सभी छात्रों को चंचल कृष्ण के बाल-सुलभ अभिनय के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की तथा उन्हें पुरस्कृत भी किया ।

Comments are closed.