ग्रेटर वैली स्कूल में ’’शिक्षक दिवस समारोह’’ का आयोजन

LOKESH GOSWAMI 

आज ग्रेटर नॉएडा के ओमेगा-2में  स्थित ग्रेटर वैली स्कूल, में शिक्षक दिवस समारोह’’ का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर छात्रों ने अनेक रंगारंग मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। छात्रों ने विद्यालय में डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के जन्मदिन पर अनेक रोचक जानकारियां प्रस्तुत की।  छात्रों ने गीत, नाटक तथा नृत्यों से कार्यक्रम में समां बांध दिया ।  प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चौबे जी इस अवसर पर सभी को शिक्षक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि शिक्षक समाज निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानमंत्री जी द्वारा छात्रों को दिए गए भाषण से संबंधित फिल्म को स्मार्ट बोर्ड पर दिखाया । प्रधानाचार्या जी ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा छात्रों के लिए दिए गए विचारों से अवगत कराते हुए कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच एक ऐसा अनोखा संबंध होता है जिसकी तुलना संसार के किसी भी रिश्ते से करना ठीक नहीं होगा।  एक छात्र अपने जीवन में अपने अध्यापक की छवि को आत्मसात करके अपनेआप को संसार में एक सफल पुरूष के रूप में प्रस्तुत करने का सपना देखता है। एक अध्यापक कभी भी रिटायर नहींे होता, उसका काम केवल ज्ञान देना होता है और इसके लिए वह कभी भी उचित अवसर की प्रतीक्षा नहीं करता।  अध्यापक चाहता है कि जितना उसे ज्ञान प्राप्त है उससे कहीं ज्यादा बढ.कर वह छात्रों को ज्ञान प्रदान करें और उसके छात्र संसार में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करें तभी उसे संतुष्टि प्राप्त होती है। प्रधानाचार्या जी ने यह भी बताया कि अध्यापक की अधिक या कम कोई उम्र नहीं होती, जैसे कि एक दस वर्ष का बालक भी एक 90 वर्ष से अधिक आयु वाले का गुरू हो सकता है। क्योंकि शिक्षा कभी भी, किसी से भी, कहीं भी प्राप्त की जा सकती है।  विद्यालय के छात्र भी प्रधानमंत्री जी के भाषण से बहुत प्रोत्साहित हुए और उन्होंने बताया कि वे भी अपने गुरूजनों के मार्गदर्शन में अपना शतप्रतिशत देंगे और उन्हें कभी भी जीवन में निराश नहीं होने
देंगे ।

Comments are closed.