आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षक दिवस का आयोजन

LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नॉएडा के नॉलेज पार्क में  स्थित आईआईएमटी कॉलेज मे बीएड विभाग एवं पॉलीटैक्निक विभाग में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बीएड के छात्रों ने लघुनाटिका एवं व्याख्यान के माध्यम से पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद, महान शिक्षाशास्त्री डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के ऊपर प्रकाश डाला। ग्रेटर नॉएडा  प्राधिकरण के उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबन्धक श्री आनन्द मोहन जी ने पौधारोपण कर एवं व्याख्यान के माध्यम से पर्यावरण पर अपने विचार व्यक्त किये। बीएड प्राचार्या डॉ सीमा शर्मा ने शिक्षक के महत्त्व के विषय में छात्रों को बताया कि गुरू का स्थान प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सर्वोच्च है। छात्रों को राह दिखाने का कार्य व सही मार्गदर्शन करने का कार्य एक शिक्षक ही करता है। पॉलीटैक्निक डायरेक्टर श्री उमेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया व शिक्षक की महत्ता के बारे में बताया। डॉ चन्द्रशेखर यादव ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए ‘‘गुरू गोविन्द दोऊ खड़े काके लागे पाय, बलिहारी गुरू आपने गोविन्द दियो बताये।।’’ दोहे के माध्यम से गुरू का स्थान ईश्वर से भी बड़ा बताया है। इस अवसर पर डॉ चन्द्रशेखर यादव, श्री केशर सिंह, श्रीमती नम्रता गुप्ता, श्री ब्रह्मप्रकाश शर्मा व आईआईएमटी के शिक्षक व छात्र/छात्राएं मौजूद थे।

Comments are closed.