जीएनआईओटी कॉलेज में कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन
कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन कृष्णा वंशज टेक्नो सोशल एसोसिएशन के सौजन्य से नोएडा मैनेजमेंट एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में किया गया . जिसमे 200 से ज्यादा देश के प्रतिष्ठित लोगो ने अपने एवं कृष्णा भगवान के गीता के उपदेशो के माध्यम से देश एवं समाज के विकाश में अपना योगदान देने की पहल किया। वर्तमान समय में हो रहे नारियों पर शोषण को रोकने के लिए भगवान श्री कृष्णा जैसे बनने की सीख दी गयी। जैसे भगवान श्री कृष्णा ने द्रोपदी का चिर हरण होने से रोका था वैसे सभी पुरुषो को नारी शोषण रोकने का प्रयाश करना चहिये। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती रूबी यादव जो श्रीमती यूनिवर्स वेस्ट एशिया 2015 भारतीय महिला गौरव अवार्ड 2015 एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की राष्ट्रीय मुख्य प्रचारक ने भगवान श्री कृष्णा के प्रेेम और सौहार्द को बाटने पर बल दिया। कृष्णा वंशज टेक्नो सोशल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट डॉ सविता यादव एवं जनरल सेक्रेटरी डॉ सुनील कुमार यादव ने बताया की कृष्णा जन्माष्ठमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में कृष्णा फाउंडेशन बनाया जा रहा है. कृष्णा फाउंडेशन के प्रमुख सयोजक भारतीय टेलीकॉम सेवा (ITS) के अधिकारी एवं ग्रामीण विकाश ट्रस्ट(भारत सरकार )के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सुन्दर सिंह जी है। उन्होंने इस मौके पर पर बताया की कृष्णा फाउंडेशन के माध्यम से मल्टीस्पेसिलिटी हॉस्पिटल बनाया जायेगा जिसमे देश विदेश के डॉक्टरों को देश के नागरिको का सेवाकरने का मौका मिलेगा। डॉ सुनील यादव ने बताया की पिछले 10 वर्षो से कृष्णा जन्माष्ठमी के पर्व पर 16 कार्यक्षेत्रो में सराहनीय एवं अग्रणी कार्य करने वालो को सम्मानित किया जाता है। इस मोके पर डॉ मुकेश यादव , प्रो. रविन्द्र कुमार ,अवनीन्द्र यादव ,रोहित सिंह , प्रो. राम लाल जी ने भी अपने विचारो को व्यक्त किया।
कृष्णा वंशज टेक्नो सोशल एसोसिएशन – जनरल सेक्रेटरी डॉ सुनील कुमार यादव आदि लोग मौजूद थे।
Comments are closed.