स्काईलाइन कॉलेज में कृष्णा जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने का कार्यक्रम किया

LOKESH GOSWAMI

 स्काईलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज में कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।  जिसमे  स्काईलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नोलॉजी कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और कृष्णा भगवान के गीता के उपदेशो के माध्यम से देश एवं समाज के विकाश में अपना योगदान दिया। संस्थान के अध्यक्ष श्री एस एल  वासवानी ने छात्रों से कहा कि  वर्तमान समय में हो रहे नारियों पर शोषण को रोकने के लिए भगवान श्री कृष्णा जैसे बनने की छात्र -छात्राओं को सीख दी ।  जैसे भगवान श्री कृष्णा ने द्रोपदी का चिर हरण होने से रोका था वैसे सभी पुरुषो को नारी शोषण रोकने का प्रयाश करना चहिये।शुक्रवार को स्काईलाइन विद्यालय के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्ठमी का  आयोजन किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों ने कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन कर लोगों का मन मोह लिया | नन्हें – मुन्ने कृष्ण एवं राधा की पोशाक में सुसज्जित थे |कृष्ण और राधा की वेशभूषा में उन्होंने एक तरफ उनके प्रेम प्रसंग को दर्शाया तो दूसरी तरफ नटखट बाल गोपाल का अपने ग्वालों के साथ माखन से भरी हुई मटकी को फोड़ना बड़ा ही मन मोहक वर्णन किया | उन्होंने श्री कृष्ण जन्मोत्सव से लेकर ,  यशोदा मैया को सताना , गोपियों द्वारा माँ यशोदा को उलाहना देना , माखन चुराना , राधा के साथ प्रेम -प्रसंग इत्यादि का मंचन बड़े ही शोभनीय रूप से किया | अंत में विद्यालय का सम्पूर्ण प्रांगण ‘हाथी घोडा पालकी , जय कन्हैया लाल की ‘ के नारों से गूँज उठा |इस कार्यक्रम के अवसर पर  डॉ मनोज अग्रवाल (निदेशक योजना), डॉ एसएस चौहान (निदेशक), डॉ सुधीर सिंह (प्रथम वर्ष प्रभारी), डॉ रवींद्र टोटिया  (डीन), अमित रंजन, शिवेंद्र प्रताप और सभी स्टाफ सदस्यों के साथ  मौजूद रहे ।

Comments are closed.