राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजीत का यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर स्वागत

LOKESH GOSWAMI

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत चौधरी का यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर स्वागत किया। राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजीत ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश में  विधान सभा चुनाव अपने दम पर अकेले ही लड़ेगी और किसानो के हक़ और अधिकारों का हनन नहीं होने देगी राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया चौधरी अजीत आगरा में आयोजित एक जन सभा को सम्बोधित करने जा रहे थे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष युवा राष्ट्रीय लोकदल हरिओम देवटा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दयाराम रावत, जनार्दन भाटी, अजीत भड़ाना, ईश्वर देवटा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.