समाजवादी पार्टी ने प्रमोद भाटी को दी पार्टी की सदस्यता

LOKESH GOSWAMI

आज समाजवादी पार्टी ने पार्टी का विस्तार करते हुए प्रमोद भाटी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी है। प्रमोद भाटी इससे पहले कांग्रेस में जिला महासचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। गुरुवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में प्रमोद भाटी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, साथ में कई लोग कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रमोद भाटी को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमोद भाटी ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उसको पूरे ईमानदारी व निष्ठा के साथ निभाऊंगा और पार्टी के हित के लिए काम करूंगा। इस दौरान पूर्व चेयरमैन बिजेन्द्र भाटी ने कहा कि सपा सरकार चुनाव कराना चाहती है लेकिन इस जिले में ही कुछ लोग हैं जो जिले में पंचायत चुनाव नहीं कराना चाहते हैं और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि अगर चुनाव नहीं होता है तो दोषी भाजपा होगी क्योंकि भाजपा के कुछ दलाल है जो अथॉरिटी की दलाली करते हैं और जिले में धरना प्रदर्शन कर पंचायत चुनाव में रोक लगाने का  प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान बचन भाटी, इलम सिंह नागर, ब्रजपाल राठी, सुनीता यादव , राजकुमार भाटी सहित समस्थ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.