ग्रेटर वैली स्कूल में ‘‘पितामह दिवस’’ का आयोजन

LOKESH GOSWAMI

ग्रेटर नॉएडा के  ओमेगा – 2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल, में  आज शनिवार को ‘‘पितामह दिवस’’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया गया। इन सभी के लिए विद्यालय में अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी दादा-दादी और नाना-नानी ने बढ़ चढ़कर इन गतिविधियों में हिस्सा लिया। और अपने बचपन की यादों को तरोताजा किया। इन पितामहों के उत्साह को देखकर कोई भी यह नही कह सकता था कि ये किसी के दादा-दादी भी है। अपनी उम्र के इस पड़ाव पर बचपन के पलों को बिताना उनके व हमारी अन्र्तेमन छू गया। सभी पितामहों ने विद्यालय के इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए तहेदिल से धन्यवाद दिया।  अनेक दादा-दादियों ने अपने अनुभव व विचार सांझा किये तथा पुराने गीतों और नृत्यों का जमकर लुत्फ उठाया।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चैबे जी ने सभी पितामहों को प्रणाम समर्पित करते हुए उनकी उपस्थिति के लिए उनका आभार प्रकट किया तथा उनके जीवन, संस्कार और मूल्यों को छात्रों में आरोपित करने का आश्वासन दिया। ओर सभी छात्रों को भी अपने बड़ों का आर्शीवाद और संस्कार ग्रहण करने की सीख दी।

Comments are closed.