एनआईईटी कालेज ग्रेटर नॉएडा में टी. सी. एस. की परीक्षा में सम्मलित हुए 598 छत्रों में से कुल 150 छात्रों का चयन हुया

LOKESH GOSWAMI

एन. आई. ई .टी. ग्रेटर नॉएडा में आज का दिन बेहद खुश्नुमा रहा | देश की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी टी.सी. एस. ने कैंपस सिलेक्शन के बाद रिजल्ट घोषित किया | टी. सी. एस. ने परीक्षा में सम्मलित हुए 598 छत्रों में से कुल 150 छात्रों का अंतिम रूप से चयन किया जो टी सी एस द्वारा ग्रेटर नॉएडा में किया गया सर्वाधिक चयन है | कंपनी ने चयनित छात्रों को 3.26 लाख का सालाना पैकेज दिया | टी. सी. एस. टीम के त्रिस्तरीय चयन प्रक्रिया का नेतृत्व श्रीमती अमृता, श्रीमती अनुभा और श्री निशांत जी ने किया | श्रीमती अनुभा ने संस्थान द्वारा किये गए प्रयासों और समन्वय की सराहना की | चयन की इस प्रकिया में छात्रों को संस्थान के पिरामिड स्कूल द्वारा कराई गयी तैयारियों का विशेष लाभ मिला | संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ ओ पी अग्रवाल अधिशाषी उपाध्यक्ष श्री रमन बत्रा अतिरिक्त प्रबंध निदेशक डॉ नीमा अग्रवाल तथा निदेशक डॉ अजय कुमार ने टी सी एस टीम का आभार व्यक्त किया तथा चयनित छात्रों को शुभकामनाएं दीं |आज का दिन संस्थान के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए भी विशेष रहा | संस्थान के द्वितीय वर्ष के छात्रों ने प्रथम वर्ष के छात्रों को फ्रेशर पार्टी दी | इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया | छात्र बैंड की धुन पर मस्त झूमते नजर आये | श्री पुरुषार्थ अत्रेको मिस्टर फ्रेशर तथा कुं रिश्विता पाण्डेय को मिस फ्रेशर चुना गया | कार्यक्रम के समापन पर छात्रों ने संस्थान की ओर से आयोजित विशेष लंच का भरपूर आनंद लिया

Comments are closed.