आईआईएमटी काॅलेज में टैक्नो कृति 2015 का आयोजन
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के नाॅलेज पार्क स्थित आईआईएमटी काॅलेज आॅफ इन्जीनियरिंग के मैकेनिकल विभाग में टैक्नो कृति 2015 का आयोजन किया गया। इस फैस्ट में गलगोटिया, जीएलबजाज, एनआईटी, एक्यूरेट, आईएएलएम आदि काॅलिज के छात्रों ने भाग लिया। इस इवैन्ट में मुख्य रूप से वैल्डिंग, आटो कैड-2डी, जनरल क्यूज, टैक्निकल राइटिंग, पिक्चर डिस्क्रपसन, मशिनिंग आदि इवैन्ट थे। वैल्डिंग में आईआईएमटी के सुनील कुमार प्रथम व ग्रीस भट्ट ने दुतीय स्थान प्राप्त किया। टैक्निकल राइटिंग में आईआईएमटी के सूची चैधरी प्रथम व सुप्रिया ने D स्थान प्राप्त किया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ आईआईएमटी इन्जियनरिंग के डायरेक्टर डाॅ अशोक श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के फैस्ट के आयोजन से सभी छात्रों को आगे बढ़ने का तथा नया कुछ करने का मौका मिलता है। मकेनिकल के एचओडी सास्वत दास ने बाहर से आये छात्रों का स्वागत किया। वहीं आईआईएमटी के बीएड विभाग में हिन्दी दिवस के अवसर पर छात्रों ने वाद-विवाद प्रतियोगिता की व निबन्ध लेखन में में भाग लिया। जिससे हिन्दी के महत्त्व को समझा जा सके। 14 सितम्बर को हिन्दी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिया गया था। इस अवसर पर बीएड की प्राचार्या डाॅ सीमा शर्मा, डाॅ चन्द्रशेखर यादव व आईआईएमटी के शिक्षक व छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे।
Comments are closed.