पंचायत चुनाव में कोई भी अधिकारी लापरवाही बरतेगा तो उसके विरूद्ध तत्काल कार्यवाही की जायेगी :डीएम एनपी सिंह

LOKESH GOSWAMI गौतमबुद्धनगर में 19 सितम्बर 2015 जिलाधिकारी एन पी सिंह ने कहा कि जनपद में  पंचायत सामान्य निर्वाचन 2015 को पूर्ण निष्पक्ष, एवं शान्तिपूर्वक  कराने के लिये जिला प्रशासन कटिबद्ध है और निर्वाचन कार्य में यदि कोई भी अधिकारी एवं कार्मिक किसी भी स्तर पर लापरवाही बरतेगा तो उसके विरूद्ध तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जायेगी। श्री सिंह कलेक्टेªट सभागार में निर्वाचन कार्याे की तैयारियों के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवष्यक दिशा  निर्देष दे रहे थे। उन्होने कहा कि किसी भी निर्वाचन को शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने में मतदाता सूची की अहमं भूमिका होती है अतः त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिये जनपद में जो मतदाता सूची तैयार की जा रही है और जहाॅ पर शिकायत या समस्या है उसमें उप जिलाधिकारी स्वयं मौके पर जाकर सम्बन्धित समस्या को ठीक  कराने की कार्यवाही करें। ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की
समस्या न होने पाये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित प्रभारी अधिकारियों को यह भी निर्देष दिये कि निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिये उन्हें जो भी कार्य सम्पन्न कराने का दायित्व सौपा गया है उनके द्वारा एक ऐसी कार्य योजना तैयार की जाये कि सभी निर्वाचन कार्य आयोग के दिषा निर्देषानुसार सम्पन्न हो सकें। उन्होने  यह भी आगाह किया है कि निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने के लिये अब अधिक समय नहीं है और किसी भी दिन आयोग द्वारा घोषणा की जा सकती है सभी अधिकारी अपनी अपनी तैयारियाॅ  करते हुये अपने कार्यो को सम्पन्न कर ले। उन्होनें उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस एवं खण्ड विकास अधिकारी साथ में जिला विद्यालय निरीक्षक संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये अगले दो दिनों में व्यापक स्तर की कार्यवाही कर स्टांगरूम बनाने, मतदान पार्टियों के रवानगी के स्थान का चयन करते हुये सुगम यातायात हेतु रूटचार्ट तत्काल प्रभाव से तैयार कर अपनी रिर्पोट प्रस्तुत कर दें और यह चयन करते हुये इस बात का विषेष ध्यान रखा जाये कि किसी स्कूल में ज्यादा दिन का शिक्षण कार्य प्रभावित न होने पाये। श्री सिंह ने यह भी निर्देष दिये कि सभी मतदान केन्द्रों का स्थलीय भ्रमण करते हुये वहाॅ की व्यवस्थाओं का जायजा भी प्राप्त कर ले मतदान के दौरान मतदान कार्मिकों को किसी प्रकार की समस्याओं मना न करना पडे़ उसी स्तर से सम्बन्धित अधिकारी कार्यवाही करेंगें। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि मतदान के दिन कोई भी कार्मिक किसी
भी गाॅव वाले का सत्कार स्वीकार नहीं करेगें उसके लिये जो ठेकेदार मिड-डे मिल का खाना सप्लाई कर रहे है उसके माध्यम से कार्मिकों के लिये खाना सप्लाई की व्यवस्था करा दी जाये इसी प्रकार बिस्तर सोने के लिये चारपाई उपलब्धता के लिये भी किसी ठेकेदार को क्षेत्रों का चयन कर उनके नम्बर सम्बन्धित काार्मिकों को उपलब्ध कराने की कार्यवाही अभी से कर ली जाये मतदान कार्मिक पैसा देकर अपने लिये खाना आदि सामग्री प्राप्त कर कर सकेंगें।
अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान कार्य में किसी भी स्तर पर किसी प्रकार लापरवाही एवं षिथिलता को बहुत ही गम्भीरता से लिया जायेगा और कार्यवाही प्रस्तावित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी माखनलाल गुप्ता, अपर जिलाधिकारी प्रशासन चन्द्रषेखर, वित्त महेन्द्र प्रसाद, समस्त उप जिलाधिकारी तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे-डीआईओ।

Comments are closed.