तहसील दिवस में कुल 141समस्याए दर्ज हुयी 13 का मौके पर निस्तारण

LOKESH GOSWAMI आज गौतमबुद्धनगर में जिलाधिकारी एन पी सिंह के निर्देष पर जिले के  सभी तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया गया।  जिसमें 141 जनसमस्यायें दर्ज हुयी है।  जिसमें से 13 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया है। तहसील दादरी में 73 जनसमस्या दर्ज हुयी जिसके विरूद्ध 6 को मौके पर निस्तारित कराया गया है। इसीप्रकार जेवर में 37 के सापेक्ष 5 तथा सदर तहसील दिवस में 29 के सापेक्ष 2 जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया है। नोएडा की स्थानीय जनता को सुविधा प्रदान करने के लिये नगर मजिस्टेªट नोएडा के कार्यालय में भी तहसील दिवस का आयोजन कराया जा रहा है जहाॅ पर आज 2 जन समस्यायें दर्ज हुयी है। जिलाधिकारी एनपी सिंह अस्वस्थ्ता महसूस करने के फलस्वरूप सदर तहसील दिवस की अध्यक्षता नहीं कर पाये। अपर जिलाधिकारी वित्त महेन्द्र प्रसाद द्वारा यहाॅ पर तहसील दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी के निर्देष पर की गयी और आम जनमानस की समस्याओं का अनुश्रवण करते हुये विभागीय अधिकारियों को दर्ज समस्याओं के निस्तारण के निर्देष भी दिये गये।

Comments are closed.