आईआईएमटी काॅलेज के छात्रों ने समाज में हो रहे भ्रष्टाचार, समाजिक कुरीतिया एवं कन्या भ्रुण हत्या आदि को नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

LOKESH GOSWAMI

आईआईएमटी काॅलेज के छात्रों ने नुक्कड नाटक के माध्यम से जनता को जागरूकता संदेष ग्रेटर नॉएडा  के नाॅलेज पार्क स्थित आईआईएमटी ग्रुप आॅफ काॅलेज के छात्रों ने समाज में हो रहे भ्रष्टाचार, समाजिक कुरीतिया एवं कन्या भ्रुण हत्या आदि को नुक्कड नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। ग्रेटर नोएडा के अल्फा कामर्षियल बेल्ट ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल, जीएनआईटी काॅलेज, जगत फार्म के पीएनबी बैंक आदि स्थानों पर आईआईएमटी के बीएएलएलबी, बीजेएमसी, एमबीए, बीबीए, बीसीए के छात्रों ने अलग-अलग नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया, समाज में हो रहे भ्रष्टाचार को किस प्रकार रोका जाये कन्या भ्रुण हत्या को कैसे रोका लगाया जाये, अन्धविष्वास से लोगों को कैसे दूर किया जाये। कन्या भ्रुण हत्या में हो रही वृद्धि को इस आॅकडे के माध्य से समझा जा सकता है। जनगणना 2011 के अनुसार भारत का लिंगानुपात 943 है वहीं अगर देखे तो हरियाणा सबसे कम 879 लिंगानुपात वाला राज्य है। भारत में सबसे अधिक लिंगानुपात वाला राज्य केरल 1084 है। इससे यह पता लगता है कि जिस राज्य की साक्षरता सबसे अधिक है वहां का लिंगानुपात सबसे अधिक है। जनगणना 2011 के अनुसार भारत में सबसे अधिक केरल राज्य की साक्षरता 94 प्रतिषत है। इस आॅकडे से पता लगता है कि अन्धविश्वास और साक्षरता में कमी, जागरूकता में कमी के कारण लिंगानुपात में कमी आ रही है। इस अवसर पर डाॅ राहुल गोयल, डाॅ एसएन मिश्रा, राहुल वाष्णेय, पीयूूष जैन, डाॅ चन्द्रषेखर यादव व आईआईएमटी के शिक्षक  व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments are closed.