गणेशोत्सव की शुरुआत, महाराष्ट्र मित्र मंडल ने की मूर्ति स्थापना
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नोएडा गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल गणेशोत्सव की शुरुआत कर दिया है. गुरुवार को मिहिरभोज सिटी पार्क से सामने पंडाल में मूर्ति की स्थापना की गयी। इस दौरान संस्था के ट्रस्टी चन्द्रशेखर गर्गे ,आदित्य घिल्डियाल सहित बडी संख्या में भक्त मौजूद रहे। स्थापना के पहले शोभा यात्रा निकाली गयी जिसमें लोगों ने हिस्सा लिया। पहले दिन सुन्दरकांड पाठ से उत्सव की शुरुआत हुई। 18 सितम्बर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरु हो जाएगा, जिसमें को टैलेन्ट शो, महाराष्ट्र की संस्कृति, ड्राइंग प्रतियोगिता, रागिनी रितुरंग डांस इंडिया डांस, भजन संध्या, महाराष्ट्र की फोक डान्स लावणी, और म्यूजिकल नाइट आरक्रेस्ट्रा और उत्सव के अंतिम दिन 26 सितम्बर को कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान राजेश गोखले, रमेश त्रिपाठी, बी.पी. पाटिल, डॉ. अनिल, देवेन्द्र पाटिल, वैभव,विवेक गर्गे सहित बडी संख्य़ा में गणेश भक्त मौजूद रहे।
Comments are closed.