स्काईलाइन में गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा पूजा का आयोजन
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा में स्थित स्काई लाइन इंस्टिट्यूट में कल गणेश चतुर्थी एवं विश्वकर्मा जयंती पर भव्य पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक डॉ एसएस चौहान ने संस्थान स्थित कार्यशाला में भगवान विश्वकर्मा की कॉलेज में रखे विभिन्न प्रकार के उपकरणों तथा मशीनो की हर्षोल्लास के साथ पूजा अर्चना की गयी। इस पूजा अर्चना में कॉलेज के सभी शिक्षक व स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ने पूजा में भाग लिया। पूजा समाप्त करने के बाद सभी शिक्षक व छात्र-छात्राएं अपनी अपनी क्लासो में प्रवेश किया विश्वकर्मा पूजा हिन्दू मान्यताओ व धार्मिक ग्रंथो के अनुसार देवताओ ने शिल्प के रूप में जाने जाते है। क्योकि इसी दिन सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करते है। अंत में छात्र-छात्राओं ने पूर्ण जोश व उत्साह के साथ गणपति बब्बा मौर्या के जयकारे भी लगाये। जिसमें संस्थान का वातावरण पूर्ण भक्तिमय हो गया।
Comments are closed.