जिला अस्पताल में गरीब परिवारों के डेंगू मरीजों का किया जाये निःशुल्क ईलाजःडीएम एनपी सिंह

LOKESH GOSWAMI जिलाधिकारी नागेन्द्र प्रसाद सिंह ने मैडिकल आफिसर्स को निर्देष देते हुये कहा कि जनपद में  डेंगू के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुये जिला चिकित्सालय में गरीब परिवारों से सम्बन्धित जो भी कोई मरीज डेंगू का संज्ञान में आये उसका तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये उसे निःशुल्क ईलाज उपलब्ध कराया जाये और यदि उसे ब्लड आदि की आवष्यकता हो तो वह भी निःशुल्क व्यवस्था करायी जाये। वही दूसरी ओर जिला चिकित्सालय में डेंगू को देखते हुये 50 बैड की व्यवस्था अतिरिक्त रूप से करा दी गयी है और 50 बैड की व्यवस्था और अतिरिक्त बना ली जाये तथा डेंगू प्रभावित मरीज को तुरन्त भर्ती करते हुये उसका ईलाज सभी डाक्टर्स प्राथमिकता के साथ करें। श्री सिंह जिला चिकित्सालय सेक्टर 30 नोएडा में आज प्रातः 8.30 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के उपरान्त मुख्य चिकित्साधिकारी कक्ष में जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुये चिकित्सा अधिकारियों को आवष्यक दिषा निर्देष दे रहे थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट करते हुये कहा कि कोई भी डाक्टर्स एक बैड पर एक ही मरीज का ईलाज करेगें और डेंगू मरीजों को जिला चिकित्सालय में बैड की कमी नहीं आने दी जायेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देष देते हुये यह भी कहा कि डेंगू के मरीजों का ईलाज करने के लिये जो भी यन्त्र एवं आवष्यक दवाईयों की आवष्यकता हो उनका पूरा प्रबन्ध रहें और यदि जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से उन्हें किसी भी प्रकार की सामग्री इस प्रयोजन के लिये क्रय करनी हो उसे तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये खरीद की ली जाये परन्तु डेंगू से सम्बन्धित गरीब परिवारों के मरीजों को पूर्णतः निषुल्क ईलाज सम्भव कराये इस कार्य में किसी भी स्तर पर षिथिलता को बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर कार्यवाही की जायेगी। श्री सिंह ने यह भी कहा कि जिला चिकित्सालय में जो भी गरीब परिवारों के डेंगू के मरीज भर्ती हो उनकों यदि ब्लड की आवष्यकता पडे़ तो वह भी निषुल्क व्यवस्था रोटरी के माध्यम से करायी जाये और यदि कही पर भुगतान करने की आवष्यकता हो तो वह जिला रोगी कल्याण समिति के माध्यम से किया जाये परन्तु सभी गरीबों को निषुल्क ईलाज किया जाये। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि इस समय डेंगू की परिस्थितियों को देखते हुये सभी डाक्टर्स अपनी ड्यूटी के प्रति अतिसंवेदनषील होकर मरीजों को ईलाज उपलब्ध कराये उनके लिये यह एक पुण्य का कार्य भी होगा। जिलाधिकारी ने सीएमएस से यह भी कहा कि जो डाक्टर्स उन्हें ड्यूटी में सहयोग न करें उसके सम्बन्ध में उन्हें सूचित किया जाये ताकि उनके विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित की जा सकें।चिकित्सालय में यदि कोई यन्त्र खराब हो तो उसे भी तुरन्त ठीक कराने की कार्यवाही की जाये। श्री सिंह ने मुख्य चिकित्साधिकारी से यह भी कहा कि इस सम्बन्ध में इंडियन मैडिकल एषोसियेषन के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर ली जाये और यदि स्वैच्छा से कोई अपना सहयोग देना चाहते हो तो उनसे प्राप्त किया जाये यदि मानदेय के आधार पर अपनी सेवा देना चाहते है तो उसकी भी व्यवस्था कराकर उनका सहयोग प्राप्त किया जाये। उन्होनंे यह भी कहा कि डेंगू के मरीजों के ईलाज में नर्सो की टेªनिंग के जो इंस्ट्यूट है उनसे भी सम्पर्क कर वहाॅ से प्रषिक्षण प्राप्त करने वाली नर्सो को चिकित्सालय की नर्सो के साथ लगाकर उनका सहयोग प्राप्त किया जाये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी केपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0आर के गर्ग, सीएमएस नागेन्द्र मोहन माथुर अन्य चिकित्साधिकारी एवं डाक्टर्स भी मौजूद थे।

Comments are closed.