ग्रेटर नोएडा के कौशल्या वर्ल्ड स्कूल को टाइम्स आॅफ इंडिया कि तरफ से रैकिंग में तीसरा स्थान मिला
LOKESH GOSWAMI कौशल्या वर्ल्ड स्कूल रैकिंग में तीसरे स्थान पर कौशल्या वर्ल्ड स्कूल के लिए यह अत्यंत हर्ष एवं गर्व का विषय है कि कौशल्या वर्ल्ड स्कूल को टाइम्स आॅफ इंडिया के रेंकिंग में ग्रेटर नोएडा में तीसरा स्थान मिला है। यह अपने आप में बहुत बडी उपलब्धि है। चार वर्षो की अल्प अवधि में कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ने जो उपलब्धियाॅं हासिल की हैं वह अपने आप में अभूतपूर्व है। इस छोटे से समय में शिक्षण के क्षेत्र में जो स्थान कौशल्या वर्ल्ड स्कूल ने बनाया है वह कौशल्या परिवार के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। शिक्षण एवं सामाजिक उन्नयन के संमिश्रण के साथ कौशल्या वल्र्ड स्कूल उत्तरोत्तर आगे बढता जा रहा है।कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की चेयरपरसन श्रीमती कुशल सिह की दूरदर्शी सोच तथा सुदृढ संबल ही कौशल्या वर्ल्ड स्कूल को इन उचाइयों तक पहुॅंचाने में सक्षम हुआ है। उनके धैर्य तथा मेहनत का ही यह परिणाम है कि कौशल्या वर्ल्ड स्कूल विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। 21,000स्क्वायर यार्ड में फैला हुआ,तथा हरियाली एवं समस्त शिक्षण सुविधाओं से सम्पन्न कौशल्या वर्ल्ड स्कूल अपने अद्वितीय शिक्षण व्यवस्था के कारण शिक्षा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सक्षम हुआ है ।इन सभी का श्रेय कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती मुक्ता मिश्रा को जाता है।जिनके अनन्य मार्गदर्शन में कौशल्या वल्र्ड वर्ल्ड स्कूल नित नई उॅचाइयों को छू रहा है। आज कौशल्या वर्ल्ड स्कूल अपने ही उपलब्धि पर हर्षित तथा उत्साहित है। आने वाले समय में ऐसे कितने ही मुकाम कौशल्या वर्ल्ड स्कूल को हासिल करने हैं तथा उत्कृष्ट शिक्षण देने का एक मिशाल कायम करना है।
Comments are closed.