श्री रामलीला कमैटी ने पुरे विधि विधान से किया भूमिपूजन

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

0

00

000

0000

श्री रामलीला कमैटी ने आज पुरे विधि विधान से किया भूमिपूजन।इस वर्ष विजय महोत्सव का आयोजन साइट-फोर स्थित सेन्ट्रल पार्क में आयोजित किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि रामलीला के मंचन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस वर्ष 11 अक्टूबर को भव्य नगर शोभा यात्रा से कार्यक्रम की शुरुआत होगी। 13 अक्टूबर को भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के स्कूल के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार से नवाजा जाएगा। 14 अक्टूबर से रामलीला का मंचन की शुरुआत सायं 7 बजे से शुरु होगा जो 22 अक्टूबर को रावण दहन के साथ विजय पर्व के साथ समापन होगा। कमेटी के महासचिव विजेन्द्र सिंह आर्य ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का आयोजन साइट फोर इंडस्ट्रियल एरिया के पार्क में होगा, जो शहर के मध्य में स्थित है, पिछले दस दिनों से रामलीला मैदान को तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष विशाल गदा और 50 फिट का धनुष विशेष आकर्षण का केन्द्र रहेगा। श्री रामरीला कमैटी के महासचिव श्री विजेंद्र आर्या  ने रामरीला मंचन के आगामी कार्यक्रम के बारे में समस्त अतिथियों को जानकारी दी ।  कमैटी के अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह जी ने समस्त अतिथियों का भूमि पूजन कार्यक्रम में पहुँचने पर धन्यवाद व् आभार व्यक्त किया ।सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह यादव जी ने  कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को भगवान श्री राम के चरित्र के बारे में बताया ।श्री रामलीला कमैटी के मीडिया प्रभारी विनोद कसाना ने बताया की इस बार रामलीला स्थल सैन्ट्रल पार्क साईट 4 में रामलीला मंचन के साथ साथ मेले पर भी काफी मैहनत की जा रही है इस बार शहर के लोगो को  साईट 4 में दशहरा मेले में भर पुर  मनोरंजन के सादन होगें जैसे झूले सर्कस मीना बाजार फ़ूड कोर्ट  हैंडीक्राफ्ट की भी दुकाने होंगी  इस अवशर पर कमैटी के कोषाध्यक्ष मनोज गर्ग मुकेश शर्मा ओमप्रकाश अग्रवाल सौरव बंसल श्यामवीर भाटी मनोज जी हरेन्द्र भाटी के के शर्मा धर्मपाल  भाटी भोपाल भाटी मुकुल गोयल कमल सिंह आर्य  सतवीर सिंह अमित गोयल कपिल गुप्ता  कुलदीप शर्मा मनोज यादव अजय संजय सिंह चाचा हिंदुस्तानी आदि कमैटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे ।भूमि पूजन कार्यक्रम में शहर के मुख्य लोगो में पूर्व चैयरमैंन  विजेंद्र भाटी राजकुमार भाटी विजेंद्र भाटी अजीत दोला वीरेंद्र  ढांढा वीरेंद्र  प्रमुख ईलम सिंह नागर आदि शहर के लगभग 500 गणमान लोग उपस्थित रहे ।

Comments are closed.