मारवाड़ी युवा मंच ने नोएडा के बालिका इंटर कॉलेज, भंगेल में निःशुल्क कैंसर जांच शिविर आयोजन

लोकेश गोस्वामी

मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा ने नोएडा बालिका इंटर कॉलेज, भंगेल में ‘धर्मशिला अस्पताल, वसुंधरा दिल्ली’ के डॉक्टरों के सहयोग से “निःशुल्क कैंसर जागरूकता एवं जांच तथा स्वास्थ्य की जांच शिविर”का आयोजन किया।मारवाड़ी युवा मंच, नोएडा समय -समय पर इस प्रकार के सामाजिक कार्य पिछले कई वर्षों से निःशुल्क करता आ रहा है।शिविर में महिलाओं की संख्या काफी अधिक रही।जिसमे  135 लोगों ने शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच का लाभ उठाया, जिसमे बी पी, शुगर आदि की भी जांच की गई।2 महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर तथा पुरुषों में एक को जी आई तथा एक को मुंह के कैंसर की आशंका व्यक्त हुयी। इन रोगियों को डॉ ने विशेष सलाह दी तथा विशेष छूट के साथ उनका इलाज धर्मशिला अस्पताल में किया जायेगा। जिन महिलाओं को कुछ संदेह था उनकी पेप स्मीयर की जाँच की गई, जिसकी रिपोर्ट बाद में उन तक भिजवा दी जायेगी। कुछ महिलाओं में कैंसर की अपेक्षा इन्फेक्शन भी देखा गया।इस अवसर पर गोपाल झंवर, नीरज पुगलिया, पवन त्यागी, के पी सिंह, नवीन त्यागी, अंकुर त्यागी, राजेंद्र शर्मा, रमेश गोयल, मनोज चांडक, हीरालाल मिर्धा, रामरतन शर्मा, सुबोध त्यागी, आदि का विशेष सहयोग रहा, जिसके परिणामस्वरूप यह शिविर सफल हो पाया।

Comments are closed.