दीपक अग्रवाल ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ का कार्यभार संभाला
LOKESH GOSWAMI आज ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ दीपक अग्रवाल ने सीईओ का कार्यभार संभाल लिया है । यह सीईओ का कार्यभार प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमन के पास था। आज चेयरमैन रमा रमन ने अपना चार्ज छोड़कर सीईओ का कार्यभार दीपक अग्रवाल को सौंपा है।आज दीपक अग्रवाल ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि किसानो की समस्या हल करना औरग्रेटर नॉएडा शहर का विकास करना हमारी प्राथमिकता होंगी । और कहा कि ग्रेटर नोएडा में किसानो की समस्याओं को तीन श्रेणियों में बांट कर देखते हैं। ऐसी समस्या जो प्राधिकरण स्तर पर है उसमें किसी प्रकार का विवाद नहीं है , वो किसी प्रक्रिया के तहत रुकी हुई है तो उसे तत्काल हल कर दिया जायेगा। वहीँ ऐसी समस्या जिनमें किसानो का विवाद प्राधिकरण से है और जिसे बैठ कर सुलझायेंगे और उसे बातचीत के जरिये हल किया जायेगा। और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए भी आवश्यक कदम उठाने की बात कही । उन्होंने कहा इसके लिए लांग टर्म प्लांनिग की आवश्यकता है। अग्रवाल ने कहा कि ग्रेटर नॉएडा शहर की बिगड़ रही कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस विभाग को जो भी संसोधन की आवश्यकता है ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण उसे पूरा करने के लिए तैयार है। इस सम्बन्ध में वो एसएसपी गौतमबुद्धनगर से बातचीत करेंगे।
Comments are closed.