चैकिंग के दौरान दादरी पुलिस ने लूट करने के इरादे से तमंचा के साथ एक को किया गिरफ्तार
LOKESH GOSWAMI बीती रात दादरी पुलिस ने चैकिंग के दौरान लुहारली गांव के पास से जितेंद्र उर्फ़ नीटू को एक अवैध तमंचा व दो जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के अनुसार एस आई अख्तर खान ने बताया कि बीती रात चैकिंग के जी. टी. रोड लुहारली मोड पर वाहन चैकिंग कर रहे थे। उसी समय दनकौर की तरफ से बाइक पर आ रहे जितेंद्र उर्फ नीटू निवासी मलकपुर बडौत बागपत को चैकिंग के लिए रोका तो उसके पास से एक अबैध तमंचा 315 बोर मय दो कारतूस के साथ 8: 30 बजे रात्रि गिरफ्तार किया है। अभियुक्त जितेंद्र लूट करने के इरादे से तमंचा लिए घूम रहा था। यह बडौत से पहले भी जेल जा चूका है।
Comments are closed.