कासना पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरो को किया गिरफ्तार
LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नॉएडा के थाना कासना पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान चार शातिर वाहन चोरो को गिरफ्तार किया है ।चारो चोरो के पास से चोरी की चार बाइक,व् तीन मोबाइल फोन, दो तमंचे व चाकू बरामद किये हैं।मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की रात पुलिस गश्त लगा रही थी। उस समय पुलिस को सूचना मिली कि ओमेक्स चैराहे के पास कुछ लुटेरे आपराधिक वारदात को अंजाम देने के इरादे से खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ओमेक्स चैराहे पर छापा मारकर चार वदमाशो को गिरफ्तार किया है। पकड़े गये बदमाशों की पहचान अमित, सोनू खारी, राहुल व सागर के रूप में हुयी है ।
Comments are closed.