सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा के चार विधार्थी एसिस राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हुय्रे

LOKESH GOSWAMI सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा के चार विधार्थी  सौरभ भाटी ,राजा चौहान ,मोहित शर्मा ,व गगन परासर आज एसिस राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने  के लिए लखनऊ के लिए रवाना हुय्रे ये विधार्थी गाजियाबाद क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करते हुए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता जिसका आयोजन कानपुर में किया गया था उसमे  सेंट जोसेफ स्कूल ग्रेटर नॉएडा के विधार्थीयो ने स्वर्ण पदक  हासिल किये  थे। ये प्रतियोगिता राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता सी एम एस स्कूल लखनऊ में 16,17,18,अक्टूबर को खेली जायेगी। तथा  स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र सौरभ भाटी उत्तर प्रदेश राज्य की टीम की  कप्तानी का भार संभालेंगे इस टीम के अन्य खिलाडी कानपुर लखनऊ गोरखपुर आदि शहर के होंगे। सेंट जोसेफ  स्कूल की क्रिकेट टीम के कोच सेमसन जॉन इस टीम के मेनेजर के तौर पर टीम के साथ रहेंगे। टीम के रवाना होने से पहले सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर मैथ्यू कुंबलुमुटिल ने सभी  बच्चो को शुभकामनाए दी अच्छे खेल के लिए प्रोत्साहित किया तथा आशा जताई की ये होनहार खिलाडी अपनी जीत में उपस्तिथि दर्ज कराये

Comments are closed.