ग्रेटर वैली स्कूल में संगीत समारोह ’’तालीम’’का भव्य आयोजन

LOKESH GOSWAMI 1

2

4

ग्रेटर वैली स्कूल में संगीत समारोह ’’तालीम’’का भव्य ओमेगा-2 स्थित ग्रेटर वैली स्कूल,  ग्रेटर नोएडा में दिनांक 13.10.15 दिन मंगलवार को भव्य संगीत समारोह ’’’तालीम ’’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रसिद्ध पाॅप गायक शंकर साहनी, ग्रेटर वैली के डायरेक्टर मि. विनय श्रीवास्तव तथा मिस. अर्थ 2011 मिस. हसलीन कौर रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्याातिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर
किया। इस कार्यक्रम में समसारा, डी.पी.एस., रामईश, एपीजे, मयूर स्कूल, कौशल्या वल्र्ड, जी0डी0गोयनका तथा समसारा समेत अनेक विद्यालयों ने हिस्सा लिया। सभी विद्यालय के छात्रों ने अपने-अपने बैंड पर अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी । ग्रेटर वैली स्कूल के छात्रों ने अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्यातिथि शंकर साहनी ने भी अपने गायन से श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया । संगीत कार्यक्रम के पश्चात छात्रों ने अपने-अपने नृत्य की एक से बढ.कर एक धमाकेदार प्रस्तुतियाँ देकर समारोह को और भी मदमस्त बना दिया । इस कार्यक्रम में संगीत गायन में समसारा स्कूल ने प्रथम तथा डी0पी0एस गौतम बुद्ध नगर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नृत्य प्रतियोगिता में डी0पी0एस ग्रेटर नौएडा ने प्रथम तथा ग्रेटर वैली स्कूल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रेटर वैली ने मेजबान होने के कारण द्वितीय रनर अप ट्राफी समरविल स्कूल, ग्रेटर नौएडा को सौंप दी।  सभी उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा की।   विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम चैबे जी ने मुख्यातिथि शंकर साहनी तथा मिस हसलीन कौर का स्वागत करते हुए छात्रों से उनका परिचय कराया। सभी छात्र अपने बीच इन सेलिब्रिटियों को देखकर अत्यंत प्रसन्न व उत्साहित हुए । प्रधानाचार्या जी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभाओं को तराशकर समाज के सम्मुख रखना हमारा लक्ष्य है और इसके लिए विद्यालय पूर्णरूपेण समर्पित होकर कार्य कर रहा है और हमारे बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में देश-विदेश में अपनी प्रतिभाओं का लोहा मनवा रहे हैं।

Comments are closed.