जेपी पब्लिक स्कूल ग्रेटर नॉएडा में राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता

LOKESH GOSWAMI जेपी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की योग प्रतियोगिता का जेपी ग्रीन्स स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में  आज से 21 अक्टूबर तक केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आदेशानुसार योग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न राज्यों से 122 स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। आये हुए सभी छात्र -छात्राएं 18 से 21 अक्टूबर तक जेपी पब्लिक स्कूल परिसर में ही रहेंगे। प्रतियोगिता के निष्पक्ष आयोजन के लिए निर्णायक मण्डल में राष्ट्रीय योग संगठन के सदस्य शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती जाएगी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत 16 हजार स्कूल रजिस्टर्ड हैं, जिसमें से ग्रेटर नॉएडा के जेपी पब्लिक को प्रतियोगिता के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। स्कूल की प्रधानाचार्या जय श्रीमति जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 9 वर्ष से 19 वर्ष की छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं, जिसमें 310 लड़के और 315 लड़कियां भाग  ले रही है। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से शुरु होगा। टॉप-12 टीम फाइनल के लिए चयन होगी। प्रतियोगिता ग्रुप और एकल होगी, एक ग्रुप में 5 बच्चे होगें। इस पूरे प्रतियोगिता में 24 जज होगें, जिसमें तीन कोलकाता से और बाकी इंडियन योगा फेडरेशन से होगें।

Comments are closed.