आईईसी कालेज में क्रिकेट मैच का आयोजन
LOKESH GOSWAMI
आईईसी कालेज में क्रिकेट मैच का आयोजन नाॅलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. काॅलेज में कम्प्यूटर साइंस एवं मैकेनिकल विभागों के बीच फाइनल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। मैच के प्रारंभ में संस्थान के निदेशक डाॅ. डी.बी. सिंह ने दोनों टीमों के सदस्यों से मुलाकात की। कम्प्यूटर साइंस की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की टीम के कप्तान डाॅ. प्रभात विश्वकर्मा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच गंेद पर नौ रन बनाये। ममतेश ने 33 गेंदों पर 33 रन बनाये। टीम ने 15 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाये। मैकेनिकल टीम में से शशांक एवं विनय त्रिपाठी ने 2 – 2 विकेट लिये।जबाव में मैकेनिकल की टीम ने मात्र 13 ओवर में 102 रन, 5 विकेट के नुकसान पर बनाकर मैच जीत लिया। मैकेनिकल की तरफ से होरेश ने 26 गेंद में 36 रन बनाये। शशांक ने 8 गेंदों पर 14 रन बनाये। कम्प्यूटर साइंस की टीम के अमित पाण्डेय ने तीन ओवर में 17 रन देकर एक विकेट लिया। होरेश तथा शशांक की चैथे विकेट पर साझेदारी में 54 रन बने। मैन आॅफ द मैच होरेश तथा शशांक को मिला। अंत में निदेशक डाॅ. डी.बी. सिंह ने विजेता टीम के कप्तान प्रो. नूरुल हसन तथा रनर अप टीम के कप्तान डाॅ. प्रभात तथा टीमों के सभी सदस्यों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
Comments are closed.