आईआईएमटी काॅलेज ग्रेटर नोएडा में वियतनाम के राजदूत तोनशिन ताने और काउंसलर एवं राजनीतिज्ञ सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती बाषतान बिनि ने किया पदार्पण

LOKESH GOSWAMI

0000

000

00आईआईएमटी काॅलेज में वियतनाम के राजदूत का आईआईएमटी काॅलेज ग्रेटर नोएडा में वियतनाम के राजदूत तोनशिन ताने और काउंसलर एवं राजनीतिज्ञ सांस्कृतिक प्रमुख श्रीमती बाषतान बिनि ने पदार्पण किया। वियतनाम केे राजदूत भारत तथा वियतनाम की राजनैतिक तथा सांस्कृतिक इतिहास पर प्रकाश  डालते हुए कहा कि भारत एवं वियतनाम के पाँच स्तम्भीय कार्यक्रम 2020 तक पचास बिलियन अमेरिकी डालर का आदान प्रदान हासिल कर सकेंगे। उन्होंने शैक्षिक तथा सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षण रखने पर बल दिया। वियतनाम की काउंसलर श्रीमती बाशतान बिनि ने निकट भविष्य में भारत तथा वियतनाम के बीच शिक्षकों तथा विद्यार्थियों के आदान प्रदान के लिए नये अवसरों के बारे में अवगत कराया। प्रष्नोत्तर काल में छात्रों ने भारत एवं वियतनाम के सम्बन्धों तथा वैज्ञानिकों एवं तकनीकी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर के बारे में प्रष्न किये। आईआईएमटी ग्रूप  के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने वियतनाम के राजदूत का धन्यवाद करते हुए आईआईएमटी में विभिन्न शैक्षिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। कार्यक्रम का मुख्य संचालन ऋषि राज भारद्वाज ने किया इस अवसर पर आईआईएमटी काॅलेज के डायरेक्टर, शिक्षणगण व छात्र उपस्थित थे।

Comments are closed.