आईटीआई एवं पालिटेकनिक पास युवाओं को स्वरोजगार के लिये बैंको से ऋण उपलब्ध कराये: जिलाधिकारी एन पी सिंह

LOKESH GOSWAMI

 आईटीआई एवं पालिटेकनिक पास युवाओं को स्वरोजगार के लिये बैंको से  ऋण उपलब्ध कराये  जिलाधिकारी एन पी सिंह ने जनपद में स्थापित समस्त बैंक शाखाओं के प्रबन्धकों का आहवान करते हुये कहा है कि जनपद के आर्थिक विकास में हमारी युवा पीढ़ी की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका का है अतः जो युवा गाॅव एवं कस्बों में आईटीआई एवं पालिटैकनिक पास है
और वह कही पर सर्विस नहीं कर रहें है उनका चिन्हाकंन करते हुये सभी बैंक शाखाओं के मैनेजर अपने अपने क्षेत्र में उनकी स्वेच्छा के आधार पर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत स्वरोजगार आरम्भ कराने के लिये उन्हें सरलता के साथ ऋण उपलब्ध कराये ताकि वे अपना कोई व्यवसाय षुरू कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर सके इससे जनपद का आर्थिक विकास भी सम्भव हो सकेगा।
श्री सिंह कलेक्टेªट के सभागार में लीड बैंक के सौजन्य से आयोजित डीसीसी की बैठक में अध्यक्षता करते हुये सभी बैंक आफिसर्स को आवष्यक दिषा निर्देष देते हुये उन्हें जनपद के आर्थिक विकास में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका का निवर्हन हो सकें इसके लिये पे्ररित कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि बैंकों में जमा धन किसी बैंक की अपनी सम्पत्ति नहीं है और वह जनता का पैसा हैं इसलिये सभी बैंक अधिकारी
गण जनपद के आर्थिक विकास को और अधिक गतिषीलता प्राप्त हो इसके लिये सभी बैंकों का सीडी रेषों बढातें हुये जनकल्याण कारी योजनाओं में अधिकाधिक युवाओं को स्वरोगार आरम्भ करने के लिये सरलता के साथ ऋण उपलब्ध कराये ताकि जनपद को आर्थिक विकास में एक नई दिषा प्राप्त हो सकें। श्री सिंह द्वारा इस अवसर पर सभी बैंक कोर्डिनेटरर्स के साथ गहनता के साथ समीक्षा करते हुये कहा कि जिन बैंक षाखाओं के अधिकारी सरकार द्वारा चिन्हित प्राथमिकता के सेक्टर में ऋण मानकों के अनुरूप स्वीकृत नहीं किया जा रहा है और उनका सीडी रेषों निर्धारित मानकों से बहुत ही कम है उनके विरूद्ध उच्च स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया जाये ताकि उनके द्वारा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ऋण स्वीकृत किया जाये। उन्होनें बैंक आफिसर्स एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को यह भी निर्देष दिये कि समाज के आर्थिक विकास के लिये सरकार द्वारा जो भी योजनायें संचालित है उनमें सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों का चयन करते हुये विभागीय अधिकारी सम्बन्धित बैंकों को भिजवाये वही दूसरी ओर बैंकर्स तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुये पात्र लाभार्थी का ऋण स्वीकृत कर वितरण भी सुनिष्चित करें यदि किसी लाभार्थी को कानूनी रूप से ऋण स्वीकृत किया जाना बैंक द्वारा सम्भव न हो तो उसका आवेदन तुरन्त कारण सहित निरस्त करते हुये सम्बन्धित विभाग को अवगत करा दिया जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी युवाओं का भी आहवान किया है कि जो युवा आईटी आई, पालिटेकनिक पास है या अन्य कोई टेकनिकल डिप्लोमा उनके पास है और वह अपना रोजगार आरम्भ करना चाहते है अपनी बैंक षाखा से सम्पर्क करें। यदि कोई बैंक अधिकारी उन्हें ऋण देने में असमर्थता दिखाये तो उसके सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी को तत्काल अवगत कराया जाये। जिला प्रषासन की ओर से उनका पूर्ण सहयोग किया जायेगा।

Comments are closed.