पंचायत चुनाव बहाली की मांग को लेकर कासना रोड जाम करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किये करप्शन फ्री इण्डिया संगठन के कार्यकर्ता

LOKESH GOSWAMI  आज करप्शन फ्री इण्डिया संगठन के कार्यकर्ताओ ने  पंचायत चुनाव कि वहाली को लेकर कासना तिराहे पर धरना प्रदर्शन किया । जिसमे गौतमबुद्ध नगर  में पंचायत चुनाव बहाली की मांग को लेकर कासना तिराहे  को जाम किया संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि संगठन के कार्यकर्ताओं ने चौधरी प्रवीण भारतीय के नेतृत्व में कासना तिराहे पर चुनाव बहाली की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर चौधरी प्रवीण भारतीय ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की राज्य सरकार हमारे जिले के लोगों से मतदान का हक़ छीनकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। अत: प्रदेश सरकार को जिले में चुनाव कराने चाहिए। संगठन के जिलाध्यक्ष मास्टर दिनेश नागर ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जाम लगाने के आरोप में पुलिस ने संगठन के मंत्री सुनील प्रधान, विपिन झुन्डा तथा दो अन्य कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। इस मौके पर रामवीर तंवर अखिलेश प्रधान, रविन्द्र, सुभाष, बहादुर सिंह, प्रेम प्रधान, रवि भाटी, राकेश नागर, सुदेश, सतेंद्र एबीवीपी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.