22 नवम्बर तक पंचायत चुनाव की घोषणा नही हुयी तो अखिल भारतीय गुर्जर परिषद संगठन के कार्यकर्ता कराएंगे जिला गौतमबुद्ध नगर में हो रहे कार्य को बन्द
LOKESH GOSWAMI
अखिल भारतीय गुर्जर परिषद व् अन्य संघठन्न पंचायत बचाओ समिति व पंचायत बचाओ मंच विभिन्न -विभिन्न तरीको से जिला गोतमबुद्ध नगर पंचायती चुनाब बहाली को लेकर आन्दोलन कर रहे है अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने 1 नवम्बर को दिल्ली दूध की सप्लाई वाली ट्रेन को रोकने की घोषणा की थी। आदि जेल में बंद गुर्जर परिषद के पदाधिकारी व् उनके सहयोगी को बिना शर्त के रिहा करे। इस परं जिला अधिकारी महोदय नेअखिल भारतीय गुर्जर परिषद की मांग को मन लिया है और सभी क्रांतिकरियो को जेल से रिहाई के आदेश जारी कर दिए है। रिहाई के आदेश होने के बाद अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने 1 नवम्बर को पूर्व घोषित आन्दोलन को स्थगित कर दिया है। अखिल भारतीय गुर्जर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्र भाटी ने कहा कि यह संगठन पुरे देश में है और हर प्रदेश में है इस आन्दोलन को देश व्यापी आन्दोलन बनाया जायेगा। इसके लिए गुर्जर परिषद का एक प्रतिनिधि मंडल राजस्थान आंदोलन के नायक कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला से सहयोग के लिए जायेगा गुर्जर परिषद किसी भी कीमत पर जनता के वोट डालने का अधिकार को ख़त्म नही होने देगा आज प्रदेश में जी आई डी ए गोरखपुर इंडस्ट्रियल डवलपमेंट अथॉर्टीय जौनपुर यमुना इंडस्ट्रियल अथॉर्टीय के 1200 गाँव सभी में धारा 243 क्यू लागू होती है। फिर गौतमबुद्धनगर के साथ सौतेले व्यव्हार कियो तथा ये प्राधिकरण हमारी जमीनो पर मोटी कमाई के लिए ही है। हमारी माँगा है कि प्राधिकरण की बोर्ड मीटिंग में जनता के प्रतिनिधि हो और पंचायती चुनाव वहाल हो और साथ ही अखिल भारतीय गुर्जर परिषद ने चेतावनी दी है की यदि 22 नवम्बर तक जिले में चुनाव की घोषणा नही की तो पुरे जिले को आवहान कर बंद कराया जायेगा जिस -जिस गाँव और सेक्टरो में प्राधिकरण के कार्य चल रहे है। उन्हें तत्काल बंद कराया जायेगा। साथ ही बिल्ड़रो के कार्य भी बंद कराये जायेंगे। इस मोके पर प्रदेश सचिव ईश्वर भाटी घंघोला जिला संयोजक राजू भाटी पाली जिला अध्यक्ष प्रदीप भाटी ,सतीश नागर बबलू नागर अजय प्रधान रामपुर ,प्रहलाद शर्मा बचन भाटी ,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे
Comments are closed.