श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल ट्राफी ” :चौथे दिन ग्रेटर वैली स्कूल के खिलाड़ियों ने जीता मैच :मैन ऑफ द मैच के विनर ऋषभ नागर
“श्री आनंद शुक्ला मेमोरियल ट्राफी ” मे आज दो मैच खेले जा रहे है ग्रेटर नोएडा शहीद भगत सिंह स्टेडियम में डिस्ट्रिक गौतमबुद्धनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे श्री आनद शुक्ला मेमोरियल ट्रॉफी : इंटर स्कूल ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले जा रहे हैं जिसमे पहला मैच:- दिल्ली स्कॉटिश स्कूल व् ग्रेटरवैली स्कूल के बीच खेला गया । जिसमे दिल्ली स्कॉटिश स्कूल की टीम ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में 115 रन बना कर टीम आल आउट हो गई। जवाव में ग्रेटरवैली स्कूल ने 16 ओवर में 2 विकेट खोकर 116 रन बना कर विजय प्राप्त की इसी के साथ ।मैन ऑफ द मैच ग्रेटर वैली स्कूल की टीम के खिलाडी ऋषभ नागर को मिला । ऋषभ ने 4ओवर मे 23 देकर 5 विकेट प्राप्त किये ।डिस्ट्रिक गौतमबुद्धनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह ने दिया एवम दीक्षक फाउंडेशन के दिनेश ठाकुर ने ऋषभ को क्रिकेट टी-सटॆ भेंट की ।


Comments are closed.