स्काइलाइन इंस्टिट्यूट, ग्रेटर नॉएडा में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवीकरणीय उर्जा के भविष्य के रुझान शीर्षक पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन 31 अक्टूबर को
LOKESH GOSWAMI
ग्रेटर नॉएडा नॉलेज पार्क-2 के स्काइलाइन इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग & टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा “इलेक्ट्रॉनिक्स एवं नवीकरणीय उर्जा के भविष्य के रुझान” शीर्षक पर एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन ३१ अक्टूबर २०१५, शनिवार को किया गया है. जिसका शुभारम्भ ३१ अक्टूबर को सुबह १० बजे से होगा. स्काइलाइन इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार में काफी संख्या में प्रसिद्ध उद्योग जगत के साथ शिक्षा जगत के भी विशेषज्ञ के साथ साथ दुसरे कॉलेज के विद्यार्थी भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे है. स्काइलाइन इंस्टिट्यूट के निदेशक डॉ. एस एस चौहान ने बताया की इस राष्ट्रीय सेमिनार का मुख्य उद्देश्य निक्स एवं नवीकरणीय उर्जा के क्षेत्र में कई मामले को चर्चा करना है. इस एकदिवसीय सेमिनार के दौरान शिक्षा एवं उद्योग जगत से आये विशेषज्ञो द्वारा अलग अलग विचार ब्यक्त किये जायेंगे एवं इस दौरान काफी संख्या में शोध-पत्र भी प्रस्तुत किये जायेंगे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स , माइक्रोवेव एंड अन्टेना, वायरलेस कम्युनिकेशन आदि के क्षेत्र में विकास कार्यो की भी चर्चा की जाएगी.स्काइलाइन इंस्टिट्यूट के चेयरमैन श्री एस एल वासवानी ने बताया की शिक्षा एवं उद्योग जगत से आये विशेषज्ञो को अपने विचार रखने एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करने के लिए राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए स्काइलाइन इंस्टिट्यूट हमेशा प्रयासरत है और आगे भी संस्था द्वारा इस तरह के आयोजन किए जायेंगे क्यूंकि आज के दौर में प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन हो रहे है, ऐसे में शिक्षको एवं विद्यार्थियों को अपनी जानकारी लगातार बढ़ाने की जरूरत है और ऐसे आयोजन निश्चित रूप से शिक्षको एवं विद्यार्थियो को अपडेट रखने में सहायक होते है तथा शोध को बढ़ावा देते है. स्काइलाइन इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय सेमिनार के समन्वयक प्रो. दिनेश सिंह ने बताया की इस सेमिनार में उद्योग जगत के मुख्य रूप से एस टी माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक, सैमसंग, सहासरा इलेक्ट्रॉनिक्स , सी & एस इलेक्ट्रॉनिक्स, इन्फ़िनेओन के अलावा कई और कंपनिया के साथ साथ शिक्षा जगत के भी कई विशेषज्ञ भाग ले रहे है एवं दुसरे संस्थानों के भी विद्यार्थियो को आमंत्रित किया गया है.
Comments are closed.