आईईसी कालेज में प्रबंधन व्याख्यान का आयोजन

LOKESH GOSWAMI 2

नाॅलेज पार्क स्थित आई.ई.सी. काॅलेज में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एवं उद्योगों के विकास में सरकार की भागीदारी विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। वाणिज्य मंत्रालय के पूर्व डिप्टी डाॅयरेक्टर जनरल डाॅ. सर्वेश स्वरूप ने शिक्षकों एवं छात्रों को संबांधित करते हुए छात्रों को भारत सरकार की विभिन्न वाणिज्य पाॅलिसियों से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न देशों की मुद्राओं के अंतर को छात्रों को समझाया। संस्थान के निदेशक डाॅ. डी.बी. सिंह जी ने डाॅ. सर्वेश का स्वागत किया।इस अवसर पर संस्थान के प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. एस.एन. सिंह, डाॅ. प्रभात विश्वकर्मा एवं भारी संख्या में शिक्षक तथा छात्र मौजूद रहे।

 

Comments are closed.