जीएनआईओटी में चला शानदार प्लेसमेंट ड्राइव
जीएनआईओटी में चला शानदार प्लेसमेंट ड्राइव
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन में चल रहा तीन दिवसीय प्लेसमेंट ड्राइव बहुत ही सफल रहा। यह प्लेसमेंट ड्राइव 2014 और 2015 बैच के छात्रों के लिए हुआ। तीन दिनों में कुल 52 छात्र चयनित हुए। आज आई बेलजबर सॉफ्टवेयर डिजाइन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी ने अभी तक की उच्चतम पैकेज 8.46 दिया है | अध्यक्ष के एल गुप्ता ने कहा की छात्रों में अगर जिज्ञासा, साहस, जिम्मेदारी, टीम भावना और सीखने की ललक हो तो कठिन से कठिन परिस्थिति में भी अपनी जगह बना सकते है। तुषार – मानव संसाधन प्रबंधक- सेंट गोबेन वेबर लिमिटेड ने कहा की आज के दौर में प्रतिस्पर्धा बहूत जयादा है, कड़ी मेहनत हीं सफलता का एक मात्र रास्ता है। प्रशांत खरे- जीएनआईओटी के प्लेसमेंट हेड ने कहा की आज भी इंडस्ट्री में मानव संसाधन की मांग और कॉलेजों में शिक्षा स्तर में अभी ताल मेल बाकी है। इस गंभीर षय पर संस्थानों और उद्योगों को एक जुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा की हम छात्रों को इंडस्ट्री से मिले सलाह से ही प्रशिक्षित करते है। यही कारण है की आज हमारा कॉर्पोरेट सम्बन्ध बहुत कामयाब है| एचसीएल- एच आर कैम्पस रिक्रूटमेंट सदस्य संदीप ने कहा की नियुक्ति के समय कम्पनी छात्रों से बस सीखने ललक और सकारात्मक मानसिकता उम्मीद रखती है। नियुक्ति के लिए आई अन्य कम्पनिया थी मेनटेक टेक्नोलॉजी, हेटिच् इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सचनेल इन्फो मिडिया प्राइवेट लिमिटेड, ज्योति इलेक्ट्रो सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड व् राजदीप इन्फो टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड| कम्पनियों द्वारा छात्रों को विभिन्न कार्यक्षेत्र जैसे रिटेल, ट्रेवल एंड ट्रांसपोर्टेशन, हाई टेक , बैंकिंग एंड सोल्युशन कि जानकारी दी गई| साथ हीं सर्विसेस जैसे की डिजिटल, डेटा वेयरहॉउस, ईआरपी, इंटीग्रेशन (बीपीएम, एसओए), इंजीनियरिंग (आर एंड डी), इंडिपेंडेंट टेस्टिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट विषयों पर भी चर्चा हुआ|