साकीपुर पहुंची बौद्ध धम्म यात्रा

LOKESH GOSWAMI ग्रेटर नोएडा : बौद्ध धर्म के विचार को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूरे भारत में बौद्ध रथ भारत भ्रमण यात्रा भंते सुमित रतन द्वारा निकाला गया है जिला गौतमबुद्धनगर में 210 गांव में बौद्ध रथ पहुंचेगा। इसके  तहत  साकीपुर गांव में बौद्ध धम्म यात्रा पहुंची। जहाँ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। इस उपलक्ष्य में भन्ते सुमित रत्न जी ने पीपल के पेड़ के निचे बैठकर बौद्ध धर्म के विचार से लोगों को रूबरू कराया। भंते ने कहा जिस देश से बौद्ध धर्म की शरुआत हुई थी वहीँ इसका पतन होते जा रहा है। बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और दर्शन है। उन्होंने कहा अहिंसा का सिद्धांत अन्य धर्मों की तुलना में बौद्ध धर्म के लिए अधिक महत्वपूर्ण है. इस मौके पर समाजसेवी प्रेमराज सिंह, महावीर,कृपा, रतन, प्रेम, प्रकाश,उदयवीर, सूरज सिंह, राजकुमार, पप्पू, कुलदीप,नोबत, चंद्र, बाबू, मांगे, संतराम, चंद्रपाल, भूप सिंह, व महिला बच्चे और समस्त ग्रामीण वही मौजूद रहे।

Comments are closed.