कासना पुलिस ने 6 पेटी हरियाणा ब्राण्ड की शराब के साथ कमलेश नामक एक महिला को किया गिरफ्तार

LOKESH GOSWAMI कासना पुलिस ने शराब बेचने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसके पास से  6 पेटी हरियाणा ब्राण्ड की शराब बरामद की है । मिली जानकारी के अनुसार कासना थाना प्रभारी  अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सिग्मा सेक्टर में छापा मारा था । वहां पर अवैध रूप से हरियाणा मार्का शराब बेच रही कमलेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  पूछताछ के दौरान गिरफ्तार महिला ने बताया कि उसका पति हरियाणा से शराब तस्करी करके लाता था तथा वह इसको बेचतीथी । पुलिस महिला के फरार पति की तलाश कर रही है

Comments are closed.