आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ’’ क्लाउड कम्पयूटिंग कार्यशाला का आयोजनम

LOKESH GOSWAMI आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज, ग्रेटर नोएडा में ’’ क्लाउड कम्पयूटिंग’’ विषय पर कार्यशाला का आयोजनम दिनंाक 04 नवम्बर, 2015 को आई.टी.एस. इंजीनियरिंग काॅलेज,  ग्रेटर नोएडा में ’’क्लाउड कम्पयूटिंग ’’ विषय पर श्री राकेश मिसरा   के द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।  कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय अतिथि श्री राकेश मिसरा का स्वागत डा. शैलेश तिवारी, अध्यक्ष, कम्पयूटर साइंस विभाग ने गुलदस्ता प्रस्तुति के साथ किया। इसके उपरांत सुश्री जयति ने श्री राकेश मिसरा के बारे संक्षेप में जानकरी देते हुए बताया कि वह टेक्नोलाॅजिस्ट, वक्ता, प्रशिक्षक एवं लेखक है। श्री राकेश मिसरा वर्तमान में मिसरा कंसल्टेंसी के सी.ई.ओ. है और उन्होंने सी.एस.सी., इफोसिस, सी.एम.सी. जैसी कम्पनियों में 20 वर्षों से अधिक कार्य किया है। इसके साथ ही उन्हें क्लाउड कम्पयूटिंग और बिग डाॅटा कार्यशालाओं का आयोजन करने का अनुभव है।इसके उपरांत माननीय अतिथि श्री राकेश मिसरा ने क्लाउड कम्पयूटिंग तथा उसकी विभिन्न विशेषताओं को उदाहरण देते हुए समझाया। उन्होंने एप्लिकेशन पर काम करने के लिए आवश्यक चीजों के बारे में छात्रों को बताया। क्लाउड कम्पयूटिंग के बारे में बताई हुई सभी बारिकियो को छात्रों ने प्रयोग द्वारा सीखा। इस कार्यशाला में संस्थान के कम्प्यूटर सांइस एवं इन्फारमेशन टेक्नालाजी विभाग के बी.टेक तृतीय एवंम चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया एवं प्रश्नों द्वारा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में कम्प्यूटर साइंस विभाग की श्री देवेश गर्ग ने धन्यवाद भाषण देते हुए श्री मिसरा का आभार प्रकट किया एवंम कम्प्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डा. शैलेश तिवारी ने श्री राकेश मिसरा को समृति चिन्ह देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Comments are closed.