जी एल बजाज संस्थान ग्रेटर नोएडा में व्याख्यान सत्र का आयोजन

LOKESH GOSWAMI

जी एल बजाज संस्थान में जी एल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च संस्थान ग्रेटर नोएडा में सोमवार दिनांक 2 नवम्बर, 2015 को व्याख्यान सत्र सम्पन्न हुआ। इस व्याख्यान सत्र के अतिथि वक्ता श्री राजीव तुपसकरी महाप्रबन्धक-मानव संसाधन, एच सी एल सर्विसेज लिमिटेड थे।इस व्याख्यान सत्र का विषय विपणन एवं मानव संसाधन के बीच का गठजोड़ ‘‘मार्केटिंग फार इण्टरनल एण्ड एक्सटर्नल कस्टमर्सः कमोनलिटी एण्ड डिफरेन्सेस’’ था।श्री तुपसकरी को मैनुफेक्चरिंग, रिटेल, एफएमसीजी एवं आईटी की उद्योग जगत की कई अग्रणी कम्पनियाॅ का दो दशक का अनुभव प्राप्त है। श्री तुपसकरी की एकेडेमिक पृष्ठभूमि विपणन (माकेर्टिंग) हैं एवं वर्तमान में मानव संसाधन के विशेषज्ञ के रूप में कार्य कर रहे हैं।13 इसीलिए श्री तुपसकरी विपणन (माकेर्टिंग) एवं मानव संसाधन दोनों सामयिक विषयों के लिए आदर्श थे।श्री तुपसकरी ने ब्रैण्ड सेन्टिसिटी पर आधारित माकेर्टिंग विषय और मानव संसाधन द्वारा कर्मचारियों के सांस्कृतिक रचनात्मकता एवं संस्थान के बैण्ड का प्रोत्साहन पर आधारित इण्टरेक्टिव सत्र किया।वे वहाॅ उपस्थित सभी प्रतिभागियों को विषय संबोधन का तीन आयामी दृष्टिकोण रखते हुए संगठनात्मक संरचना के पहलुओं, एकीकृत विपणन संचार, कारपोरेट गर्वनेन्स, एवं 3पीज आफ सीएसआर माडल विषय पर प्रकाश डाला। छात्र अब अपने अवधारणा एवं विचारों के माध्यम से इस विषय को और आगे लाने के लिए प्रस्तावित है।जारीकर्ता-जी एल बजाज इन्स्टीट्यूट आॅफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च ग्रेटर नोएडा।

Comments are closed.