तिलपता में छठा विशाल कबड्डी प्रतियोगिता का होगा आयोजन
LOKESH GOSWAMI 14 नवम्बर को तिलपता गाँव ग्रेटर नॉएडा में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आज ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदीप भाटी ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवा शक्ति को खेल के साथ जोड़ना व् जागरूक तथा समाज की नीव को मजबूत करना है।इस कबड्डी टूर्नामेंट में उत्तरप्रदेश पुलिस , सीआईएसएफ, सेना की टीमों के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, यूपी राजस्थान पंजाब, उत्तराखंड आदि जगहों से टीम भाग ले रही हैं। कबड्डी टीमों के खिलाडी जिनमे प्रमुखत: अर्जुन सिंह, कोच दिल्ली दबंग कबड्डी के श्रेष्ठ खिलाडी मंजीत सिंह चिल्ला, विकास तोमर, श्रीकांत तेवतिया, इरफ़ान व भारत केसरी पहलवान नवीन मोर , कबड्डी संघ के सचिव आल इण्डिया निरंजन व अन्य श्रेष्ठ खिलाडी भाग ले रहे हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51 हज़ार रूपये, द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 31 हज़ार रूपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एन.पी. सिंह , विधायक सतवीर गुर्जर, उद्घाटनकर्ता अनिल भाटी वरिष्ठ समाजसेवी रहेंगे। सुदेश प्रधान , सुखवीर आर्य, प्रदीप भाटी, जगदीश भाटी, प्रह्लाद शर्मा, जयवीर भाटी, बचन भाटी, पित्ती भाटी, रविन्द्र नागर, भोलू खारी आदि मौजूद रहे।
Comments are closed.